लॉयन न्यूज, बीकानेर/जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर आम आदमी को झटका देते हुए नए साल में तीसरी बार हुई पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के दाम में 28 पैसे की बढ़ोतरी की है। पिछले दिनों लगातार 29 दिन तक दाम स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने नए साल से पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 54 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है और अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई का भाव भी 50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

टिप्पणियाँ