सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर पर घर में घुसकर मारपीट करने और स्त्री लज्जा भंग करने का आरोप,दी जान से मारने की धमकी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और अभद्रता करते हुए स्त्री लज्जा भंग करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बीछवाल थाने में सेवानिवृत् पुलिस सब-इंस्पेक्टर मांगूसिंह,उसका बेटा शक्ति सिंह,दो पौत्र अक्षय सिंह,गार्डसिंह व 7-8 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

घटना बीछवाल थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की रात करीब 9 बजे की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने 25 जनवरी की रात को 9 बजे के करीब उसके घर में घुसे और गाली गलौच करने लगे। जब घर में मौजूद लोगों ने इसके लिए रोका तो आरोपी आग-बबूला हो गए। आरोपियेां ने प्रार्थी के साथ मारपीट की।

इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के घर में मौजूद उसकी बेटी और पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए स्त्री लज्जा भंग की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी का चैलेंज देते हुए चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 354 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ