लॉयन न्यूज,बीकानेर। राष्टीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना नापासर थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग संख्या 11 पर नौरगदेसर के पास की हैं।
इस सम्बंध में नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब मृतक पैदल चल रहा था कि एक ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी।
जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान गिरधारी पुत्र गणेशराम के रूप में हुई हैं। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसके बाद नाकाबंदी कर ट्रक को बीछवाल थाना क्षेत्र में पकड़ा हैं। पुलिस शव को नापासर सीएचसी लेकर आई है। जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं।

टिप्पणियाँ