शाॅर्ट सर्किट से दुकान में रखे डिब्बे जले, भगदड़ मची

कोटगेट सट्टा बाजार में मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। आग से मिठाई के खाली डिब्बे जल गए। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। करीब 40 मिनट बाद निगम की दमकल मौके पर पहुंची।

डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। केईएम रोड व्यापार समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी, सावधान संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने आग बुझाने में सहयोग किया गया। कोटगेट थाने के एसआई संजय बिश्नोई ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से गत्ते के डिब्बे जले हैं। बड़ा हादसा टल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bins kept in the shop from the short circuit, stampede occurred


टिप्पणियाँ