लापरवाही से ट्रेलर चलाकर बाइक सवार को उतारा मौत के घाट

लॉयन न्यूज,बीकानेर। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर युवक को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्राथी जगदीश निवासी गैरसर ने ट्रेलर चालक (आरजे-50-जीए-5679) के खिलाफ बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना नीलकण्ड नर्सरी के पास नाथजी होटल के आगे 22 जनवरी की रात करीब पौने बारह बजे की हैं। प्रार्थी ने बताया उसका भाई भंवरलाल अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए प्रार्थी के भाई के टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके कुछ देर बाद मौत हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ