बकाया कर के चलते नगर निगम ने इस कॉम्प्लेक्स को किया सीज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों महापौर द्वारा नगरीय कर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गयी थी। जिसके बाद आज से नगर निगम टीम ने एक्शन में आते हुए नगरीय कर नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। नगर निगम की टीम ने आज उपायुक्त पंकज शर्मा और राजस्व अधिकारी अल्का बुरड़क के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एके कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया हैं। कई मर्तबा नोटिस देेने के बाद भी नगरीय कर नहीं चुकाने पर यह कार्रवाई की गयी हैं। कॉम्प्लेक्स पर करीब 5 लाख रूपए का कर बकाया था। जिस पर आज टीम ने कार्रवाई कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ