एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के बाद चौधरी ने समाप्त किया धरना, देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज, बीकानेर। नगर निगम में वार्ड नंबर 17 में आवासन मंडल द्वारा हस्तांतरित की गई राशि से किए जाने वाले विकास कार्यों में भेदभाव के खिलाफ पार्षद चेतना चौधरी द्वारा लगातार 8 दिनों तक लगाया गया धरना आज समाप्त हुआ। लगभग एक करोड़ से ऊपर के विकास कार्यों को मंजूरी देने के बाद ही आज यह धरना समाप्त हुआ। पार्षद चेतना चौधरी ने अपने सभी वार्ड वासियों और पार्षदों का शुक्रिया किया कि उन्होंने धरने पर बढ़-चढ़कर साथ निभाया।
टिप्पणियाँ