मामले को रफा-दफा करने के लिए एएसआई ले रहा था रिश्वत,एसीबी ने दबोचा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। एसीबी ने आज फिर एक और घूसखोर को दबोचा हैं। एसीबी ने यह कार्रवाई राजसमंद में की हैं। जहां पर डूंगरपुर कोतवाली थाने के एएसआई प्रकाश सिंह को 5000 हजारी की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। एसीबी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की हैं। मिली जानकारी के अनुसार किसी मामले में प्राथी से मामले को रफा-दफा करने के एवम में करीब 22 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गयी थी। जिसमें 5000 की रिश्वत लेते समय यह कार्रवाई की गयी। एसीबी के एएसपी राजेश चौधरी ने इस सम्बंध में जानकारी दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ