प्रकाश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,निकाला नगर कीर्तन,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। 20 जनवरी को होने वाले गुरू गोविंदसिंह के प्रकाशोत्सव की तैयारियों जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज गुरूद्धारों में तैयारियां चल रही हैं। इस दोरान आज बीकानेर के विभिन्न मार्गो से नगर कीर्तन निकाला गया जो कि रानी बाजार स्थित गुरूद्धारे से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए है। इस नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की सुंदर पालकी सजाई गई। नगर कीर्तन का अलग-अलग स्थानों पर संगत ने स्वागत किया। रागी जत्थे ने गुरुबाणी का कीर्तन किया। इस दौरान गतका टीमों ने अपने जौहर दिखाए ओर नगर कीर्तन के मार्ग पर गुजरने से पूर्व सड़कों की सफाई की गई।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ