करीब एक साल पूर्व स्वर्ण व्यापारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, एक लुटेरा गिरफ्तार तो दो बाल अपचारी निरुद्ध

लॉयन न्यूज, बीकानेर। करीब एक साल पूर्व स्वर्ण व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह के अनुसार भागीरथ पुत्र भंवरलाल डूडी निवासी डूडीवाली लूणकरणसर हाल जालू जी की बाड़ी को गिरफ्तार व दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया। जिनसे वारदात के संबंध मेें पूछताछ जारी है।
यह थी घटना
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2020 को पारीक चौक निवासी चांदरतन पुत्र नरसीलाल सोनी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि गजनेर रोड पर उसकी सोने-चांदी के जेवरात बनाने व बेचने की दुकान नरसीलाल ज्वैलर्स के नाम है। रात्रि को साढ़े 8 बजे पर वह अपनी दुकान मंगल कर बैग में अपनी दुकान के सोने के जैवर लेकर घर जाने के लिए निकला था, सेटेलाईट हॉस्पिटल के पीछे गणेश मंदिर वाली रोड से नाले पर से होते हुए अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन जने आये, जिन्होंने परिवादी के गर्दन पर जोर से मुक्का मारा, जिससे परिवादी हड़बड़ा गया। तीन लुटेरों में एक लुटेरे ने परिवादी के बाइक को लात मारी जिससे परिवादी बाइक से नीचे गिर गया और लुटेरे उसके हाथ से सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग को लूटकर ले गए। परिवादी ने बताया था कि उसके बैग में लगभग 700-800 ग्राम सोने के जेवरात थे।
पुलिस के अनुसार लूट की इस वारदात में फिलहाल जांच जारी है। सीओ सिटी सुभाष शर्मा व थानाधिकारी गोविंद सिंह द्वारा इस लूट में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में एवं अन्य लूट की वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार एक और आरोपी इसी लूट में नामजद हो चुका है।
वारदात का तरीका
पुलिस के अनुसार यह गैंग राह चलते राहगीरों की रैकी कर अंधेरे एवं सूनसान स्थाना पर घेरकर मारपीट कर लूट की वारदात करते है तथा पीडि़त को डरा-धमकाकर नकदी व कीमती सामान लूटकर भाग जाते है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में इनका रहा योगदान
लूट की वारदात का पर्दाफाश करने में सीओ सिटी सुभाष शर्मा, थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल रामनिवास, वासुदेव, लखविन्द्र सिंह, योगेन्द्र, मुखराम, धर्माराम डीआर, हैड कांस्टेबल दीपक कुमार का योगदान रहा।

Related Posts



टिप्पणियाँ