जोधपुर सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतें शीतकालीन अवकाश के बाद शनिवार से खुलेंगी। गत 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक अधीनस्थ अदालतों में अवकाश था। शनिवार को सभी अधीनस्थ अदालतें खुल जाएंगी और विभिन्न मामलों की सुनवाई होगी। गत 19 दिसंबर को जारी परिपत्र के अनुसार 2 जनवरी से 8 जनवरी तक अदालतों में वकील, पक्षकार व अन्य फिजिकली उपस्थित हो सकेंगे।
जहां आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हैं या प्रकरण के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए गए हैं, उन सभी मामलों में साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग हो सकेगी। साथ ही दस साल से पुराने मामलों में भी साक्ष्य रिकॉर्ड होगी। जिन मामलों में पक्षकार इच्छुक हैं, उनमें भी साक्ष्य रिकॉर्ड होगी। हालांकि इसके अभाव में 8 जनवरी तक कोई अदालत विपरीत आदेश पारित नहीं कर सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ