बेणीसर कुएं के लिये राशि स्वीकृत करने पर कल्ला का धरणीधर में स्वागत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आज बीकानेर पहुंचने पर धरणीधर मंदिर में स्वाागत किया गया। डॉ. कल्ला को आज आचार्य बेनी दास परिवार की तरफ से बेणीसर कुंए पर स्वीकृत किए 70 लाख रूपए के लिए स्वागत किया गया।

 

इस दोरान आचार्य बेनी दास ट्रस्ट के रामकुमार आचार्य,नंदकिशोर आचार्य,जितेंद्र आचार्य,पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य,नरेंद्रचार्य अशोक आचार्य,बंसी लाल आचार्य ,डॉक्टर जितेंद्र आचार्य मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व बेणीसर कुंए के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने 70 लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। जिससे कुंए का नव निर्माण किया जाएगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ