लॉज में मारपीट करने और चाकू से हमला करने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

महावीर नगर थाना पुलिस ने बुलेट लॉज पर झगड़ा करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 को नरेश सिंह उर्फ लाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शाम को करीब 7 बजे बुलेट लॉज का गेट ऊंचा करके कुछ व्यक्ति अंदर आ गए और गाना बजाने के लिए कहने लगे। उन्होंने मना कर दिया तो कंपू ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। जब हैप्पी का बीच बचाव करने के लिए आया तो कंपू ने उसकी पीठ पर भी चाकू से वार किए। पुलिस ने मामले में कुन्तेश वर्मा उर्फ कंपू (23) पुत्र दिलीप वर्मा निवासी गणेश तालाब दादाबाड़ी और अमन मंगल चंडालिया (22) पुत्र राजेश चंडालिया निवासी बल्लभभरी गुमानपुरा को गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ