लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ धरपकड़ करते हुए पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशों पर यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर बीकानेर निवासी तस्कर पवन सोंलकी के पास से 11400 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने तस्कर के पास से एक कार भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई कृषि मंडी कार्यालय के पास एसएचओ रामकुमार लेघा के नेतृत्व में टीम ने की हैं। तस्कर से अवैध नशीली गोलियों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

टिप्पणियाँ