लोकल शराब पर लगाए जा रहे थें ब्रांडेड शराब के स्टीकर,अवैध फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा,एक गिरफ्तार
लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया हैं। चुरू के रतनगढ़ में यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर सीतसर की रोही में शुभकरण के खेत में यह फैक्ट्री पकड़ी हैं। जहां पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनायी जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार लोकल शराब पर ब्रांडेड शराब के स्टीकर लगाए जा रहे थें। पुलिस को मौके से सील मशीन,स्प्रिट और खाली बोतले भी मिली हैं। पुलिस ने एक आरोप को मौके से गिरफ्तार कर लिया हैं।

टिप्पणियाँ