बोलांवाली में मासिक बैठक नहीं होने पर वार्ड पंचों ने ज्ञापन दिया

ग्राम पंचायत बोलांवाली में मासिक बैठक नहीं होने पर वार्ड पंचों ने एकजुट होकर विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में विद्या,सूर्य प्रकाश, विनोद बाला, विनोद आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत बोलांवाली में मासिक बैठक में ग्राम सचिव और पटवारी आदि नहीं पहुंचते। वार्ड पंचों को मासिक बैठक में अधिकारियों व सरपंच का इंतजार करना पड़ता है। यह दो बार हो चुका है कि बैठक में पटवारी ग्राम सचिव और सरपंच आदि नहीं आए। इससे बैठक नहीं हो सकी। वार्ड पंचों ने विकास अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि मासिक बैठक में इन्हें पाबंद किया जाए अन्यथा वार्ड पंच इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कोई भी अधिकारी और ग्राम सचिव आदि नहीं पहुंचे। उन्होंने विकास अधिकारी से ग्राम सचिव आदि को पाबंद करके मासिक बैठक करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ