लॉयन न्यूज,बीकानेर। डूंगर कॉलेज में आज से ज्ञान गंगा कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम श्ुारू किया गया। सुबह करीब 10 बजे प्राचार्य डॉ.जी.पी. सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के साथ कार्यक्रम का शुभांरग किया। यह कार्यक्रम आगामी सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के लगभग 50 सहायक व सह आचार्य हिस्सा लेगें।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गंगानगर की टांटिया महाविद्यालय के कुलपति प्रो. एम.एम. सक्सेना रहें। 7 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के नामचीन प्राणी शास्त्र व्याख्यान देगें। डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग के संकाय सदस्य फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, कीट विज्ञान, फिश बायोलॉजी, एनवायर्नमेंटल बायोलॉजी, सेल बायोलॉजी सहित विभिन्न विषयों के प्रायोगिक कार्यों की नवीनतम जानकारी दी जाएगी।इस दोरान विभाग प्रभारी डॉ. मीरा श्रीवास्तव मार्ग दर्शन करेगी।

टिप्पणियाँ