निजी बसों में किराये को लेकर हुआ विवाद,छात्रों से अधिक किराया वसूलने का आरोप

लॉयन न्यूज,बीकानेर। निजी बसों में किराये को लेकर विवाद की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीगंगानगर के बनवाली गांव की हैं। जहां पर ग्रामीणों ने बसों को रोक लिया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि छात्रों से निजी बस वाले अधिक किराया वसूलते हैं। इस दौरान ग्रामीणों और निजी बस संचालको के बीच में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किराये के कारण बस चालक ने दो छात्रों को बीच रास्ते में भी उतार दिया था। घटना की सूचना मिलते ही लालगढ़ पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

Related Posts



टिप्पणियाँ