अवैध नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के साथ एक को पकड़ा हैं। हनुमानगढ़ पुलिस ने एसपी प्रीति जैन के नशा विरूद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर गोलूवाला पुलिस ने नाकाबंदी कर करीब 3550 अवैध नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। इस सम्बंध में थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने जानकारी दी हैं। उल्लेखनीय है कि एसपी के आदेशो पर जिले में नशीले पदार्थो पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गयी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ