कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने गवर्नमेंट, प्राइवेट कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत रेगुलर स्टूडेंट के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। स्टूडेंट्स इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विभाग की वेबसाइट पर डिटेल जानकारी प्राप्त कर लें।
यदि किसी स्टूडेंट्स को संबंधित कॉलेज के स्कॉलरशिप पोर्टल पर यह योजना डिस्प्ले नहीं हो रही है तो अपने कॉलेज प्रिंसिपल से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन की प्राेसेस पूरी करवाएं। साथ ही जिन कॉलेजों द्वारा अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अपडेशन नहीं किया है। इसकी प्राेसेस जल्दी करें। निर्धारित तिथि के बाद इसका मौका नहीं दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ