हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन,जल्द से जल्द मिले बीकानेर को अपना जायज हक,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर आज बीकानेर बार एसोसिएशन ने आज जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर यह 133वां ज्ञापन था। इस सम्बंध में बार अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीकानेर संभाग में हाइकोर्ट की बैंच का हमारा हक जायज हैं। क्योंकि संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से आने वालों लोगों को पहले बीकानेर और फिर जोधपुर जाना पड़ता हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता हैं। अध्यक्ष ने बताया कि 17 अगस्त 2008 से लगातार हम ज्ञापन दे रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देकर जल्द से जल्द हाईकोर्ट बैंच बीकानेर को देनी चाहिए। इस दौरान शिवराम भादू,सुखदेव व्यास,नवनीत नारायण,गणेश चौधरी,रविकांत वर्मा,कुलदीप शर्मा,मुमताज भाटी,सत्यप्रकाश,ओमप्रकाश शर्मा,रामकिशन कड़वासरा,महेन्द विश्रोई,ओमप्रकाश,हनुमान सिंह,रमेश जोशी,विजय कपूर सहित अनेकानेक अधिवक्तागण मौजूद रहें।
टिप्पणियाँ