अब विभाग ही संचालित करेगा लाइफ लाइन स्टोर, एमआरएस की मीटिंग में फैसला, ठेके पर नहीं देंगे दुकानें

जेएलएन अस्पताल में अब लाइफ लाइन के काउंटर चिकित्सा विभाग स्वयं संचालित करेगा। लाइफ लाइन की दुकानाें के दुरुपयाेग की लगातार शिकायताें के बाद विभाग ने इस पर गुरुवार काे हुई बैठक में निर्णय लिया। लाइफ लाइन की दुकानाें में मरीजाें से मनमर्जी की दराें पर दवा बेचने सहित अन्य मामलाें का खुलासा भास्कर ने किया था। इस मामले की गंभीरता काे देखते हुए गुरुवार काे इस पर आदेश जारी कर दिए गए।

जेएलएन मेडिकल काॅलेज के सभागार में गुरुवार काे राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की कार्यकारिणी सभा की बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने बताया कि राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के द्वारा रोगियों एवं आमजन को उचित दरों पर औषधियों व इंपालंटस उपलब्ध करवाने के लिए सेल काउंटर खोले थे। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में संचालित काउंटर के आधार पर काॅस्ट बेनिफिट एनालाइसिस करवाया जाएगा। काउंटर को जन उपयोगी बनाने के लिए उन्हें रिलोकेट करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। पैथोलोजी विभाग से नई जांचे शुरू करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इन दरों को जयपुर से तुलनात्मक रूप से कम रखा जाएगा। इससे आमजन को लाभ होगा। ये दरें चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के मरीजाें के अतिरिक्त सभी रोगियों पर लागू होगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीबी सिंह, नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव, एडीएम सिटी गजेन्द्र सिंह राठौड़, अस्पताल अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी डॉ. संजीव माहेश्वरी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now the department will operate Life Line Stores, decision in MRS meeting, shops will not give contracts


टिप्पणियाँ