अवैध हथियार के साथ किशोर निरूद्ध

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया हैं। नयाशहर पुलिस ने एसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर रजवाड़ा होटल के पास मुक्ताप्रसाद से पिस्टल के साथ किशोर को निरूद्ध किया हैं। किशोर के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामले की जांच शुरू कर दी हैं। अवैध हथियार के सम्बंध में किशोर से पूछताछ की जा रही हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण,सुरेन्द्र कुमार,अब्दुल सत्तार,वासुदेव,विनोद,अमर ङ्क्षसह शामिल रहें।

Related Posts



टिप्पणियाँ