मेडिकल और चाय की स्टॉल से चोरों ने पार किए रूपए,घटना सीसीटीवी में कैद

लॉयन न्यूज,बीकानेर। संभाग में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की बजाया लगातार चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी होती जा रही हैं। ये चोर कभी मंदिर को निशाना बना रहे है तो कभी घर और दुकानों को। ऐसा ही मामला श्रीगंगानगर से सामने आया हैं। जहां पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीगंगानगर के चूनावढ़ की हैं। जहां पर मैन बस स्टैण्ड के पास मेडिकल स्टोर और चाय की स्टॉल पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरों ने इन दोनो दुकानों से हजारों की नकदी पार कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी हैं। जिसमें 3 लोग संदिग्ध दिखायी पडतें हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ