मां ने किया शर्मसार तो खाकी ने निभायी मानवता,नवजात मिला झाडियों में,सीआई से एसपी तक एक्शन में

लॉयन न्यूज,बीकानेर। माँ ने ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर एक मां ने अपने ही बच्चे को जन्म देकर नवजात अवस्था में ही झाडियों मेें ऐसे ही फेंक दिया।

जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो तुरंत श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और नवजात को देखा। पुलिस ने मानवता का धर्म निभाते हुए नवजात को कम्बल में लिपटाकर अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते पर एसपी प्रीति चंद्रा ने थानाधिकारी को निर्देश दिए है कि उनकी ही मॉनिटरिंग में उपचार करवाया जावे। पुलिस इस सम्बंध में जांच कर रही है कि आखिर किसने यहां नवजात को ऐसे ही लावारिस अवस्था में फेंक दिया।

Related Posts



टिप्पणियाँ