बिना ऑपरेशन और चीरफाड़ के किया सुलभ इलाज, नर्व ब्लॉक तकनीक से मिला आराम

लॉयन न्यूज,बीकानेर। दर्द और तकलीफो से परेशान युवक को सुलभ तरीके से बिना ऑपरेशन और चीरफाड़ के सफल इलाज कर युवक को तकलीफों से निजात दिलाने का काम किया हैं। श्रीराम हॉस्पीटल के डॉक्टर प्रवेश तनेजा ने यह सफल इलाज किया हैं। प्रवेश ने बताया कि बीकानेर निवासी 22 वर्षीय मरीज को 2 साल से गर्दन दर्द एवम् बाये हाथ में झनझनाहट की तकलीफ थी।

मरीज को दवा से बिलकुल भी आराम नहीं था एवं सर्वाइकल की तकलीफ बढ़ती जा रही थी तब वह श्री राम हॉस्पिटल पहुंचा और अपनी तकलीफ बतायी। जिसके बाद हॉस्पीटल की टीम ने नर्व ब्लॉक तकनीक से इंजेक्शन तकनीक द्वारा बिना ऑपरेशन एवं चीर फाड़ के मरीज का सफल इलाज किया। जिसके परिणाम स्वरूप अब मरीज पूर्णतया स्वस्थ है एवं उसे हाथों में एवं गर्दन में अब कोई तकलीफ नहीं हैं। डॉ प्रवेश तनेजा के अनुसार सर्वाइकल, साइटिका, कैंसर दर्द, घुटनों में दर्द में नर्व ब्लॉक तकनीक से पूरा आराम मिल सकता है।

Related Posts



टिप्पणियाँ