धीमी गति और लॉकडाउन से काम हो रहा था प्रभावित, शहर भी परेशान था, अब दिन के साथ रात में भी काम

स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी रफ्तार को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद अब कंपनी ने रात की पारी में भी काम की शुरुआत कर दी है। फिलहाल बापू बाजार और प्रमुख बाजाराें में दाे पारियाें में काम हाे रहा है। साेमवार के बाद काम में और तेजी लाने की तैयारी भी कर ली गई है। आवासीय क्षेत्राें में लाेगाें की आपत्ति के चलते फिलहाल वहां रात की पारी में काम नहीं किया जा रहा है।

नई डेडलाइन के तहत कंपनी काे इसी साल अक्टूबर तक काम पूरे करने हैं, जबकि 35 फीसदी काम अब भी शेष है। इसी को देखते हुए अब बापू बाजार, धानमंडी, श्रीनाथजी की हवेली, जगदीश चाैक से घंटाघर राेड, सूरजपोल से मुखर्जी चाैक राेड, भट्टियानी चौहट्टा राेड और बाेहरवाड़ी क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने, डक्ट बनाने, ड्रेनेज और राेड बनाने जैसे बड़े काम भी रात की पारी में किए जा रहे हैं। रात की पारी के लिए 100 श्रमिक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक काम में लगाए जा रहे हैं। मॉनिटरिंग के लिए इंजीनियर भी माैके पर तैनात हैं। एसीईओ स्मार्ट सिटी, प्रदीप सांगावत ने बताया कि काेराेना संक्रमण काल और लाॅकडाउन के कारण कई प्रोजेक्ट में देरी हुई है। देरी को देखते हुए ही दाे पारियाें में काम करवाने का निर्णय लिया गया।

यह हाेगा फायदा

  • ट्रेफिक और लोगाें की आवाजाही नहीं होने से रात में काम करना अासान रहेगा।
  • जाे काम औसत दस दिन में पूरा हाेता है वह अब पांच या छह दिन में ही पूरा हाे सकेगा।
  • जाे रास्ते खुदे पड़े हैं वे पहले के मुकाबले कम समय में अाने-जाने के लिए खुल सकेंगे।
  • रात की पारी में उन प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे व्यापारी और आमलोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है।
  • रणनीति सफल रहने पर बाकी के वार्डाें में भी दाे पारियाें में काम शुरू किया जा सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work was being affected due to slow speed and lockdown, the city was also disturbed, now day and night work also


टिप्पणियाँ