एलपीजी से भरा बेकाबू टैंकर पलटा, गैस रिसाव से विस्फोट की आशंका, आसपास के मकानों को खाली कराया

सिविल लाइन के पास पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार दाेपहर 11:15 बजे हाइवे पर एलपीजी से भरा बेकाबू टैंकर पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव से विस्फोट की आशंका को देखते हुए सिविल लाइन क्वार्टर और आसपास के मकानों को खाली कराया गया। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। थाेड़े समय के लिए दाैसा शहर के बीच से वाहन गुजरने से कई बार जाम लगा तथा यातायात का दबाव बढ़ने से वाहन रेंगते रहे। सिकंदरा टाेल पर वाहनाें को राेकने से महवा तथा राजा धाेंक टाेल प्लाजा से जयपुर मीणा पाड़ली तक जाम लग गया।

दाेपहर करीब 1 बजे जयपुर से आई रेस्क्यू टीम ने घंटेभर में ही रिसाव ताे राेक दिया, लेकिन तीन क्रेनों की मदद के बावजूद शाम 6 बजे तक टैंकर को उठाया नहीं जा सका। प्रशासन के आला अफसरों का नया साल का पहला दिन हाईवे पर गुजरा, लेकिन गनीमत रही कि जान-माल को कोई नुकसान नहीं हाेने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। टैंकर चालक के कान के पास मामूली चाेट लगी। काेतवाली पुलिस ने जिला चिकित्सालय में टैंकर चालक का उपचार कराया।

दहशत का माहौल, हाइवे पर सन्नाटा
इस दाैरान आम लाेगाें को टैंकर के आस-पास फटकने नहीं दिया गया। इस दाैरान हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा रहा। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, मीडिया कर्मी और रेस्क्यू टीम के अलावा दूर-दूर तक लाेग दिखाई नहीं दिए। गैस रिसाव से आम लाेग कई घंटे तक दहशत में रहे। टीम के विशेषज्ञ का कहना था कि यदि टैंकर में विस्फोट हाेता ताे करीब 2 किमी के एरिया में नुकसान हाे सकता था।

शाम 6 बजे तक तीन क्रेनों से भी नहीं उठा टैंकर, चौथी क्रेन मंगाई, लेकिन देर रात नहीं पहुंची

इंडेन का एलपीजी से भरा टैंकर गुजरात से कानपुर जा रहा था। हादसे की सूचना पर एडीएम लाेकेश मीणा, एएसपी अनिल सिंह चाैहान, सीओ हवासिंह, तहसीलदार साेनल मीणा व काेतवाल सुगन सिंह पुलिस बल के साथ मौैके पर पहुंचे। जयपुर में रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम के आने से पहले दाैसा फायर ब्रिगेड ने टैंकर पर पानी की बौछार की। टैंकर के पिछले भाग से गैस का रिसाव को देखते हुए अधिकारियों ने पूरी सतर्कता बरती। दाेपहर करीब एक बजे जयपुर से रेस्क्यू टीम मौैके पर पहुंची और रिसाव को राेकने में जुट गई।

टीम ने गैस रिसाव पर थाेड़ी देर में ही काबू कर लिया, लेकिन टैंकर को बांध कर उठाने के लिए चेन के इंतजार में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। चेन आने पर टैंकर को उठाने की काेशिश की गई, लेकिन तीनाें क्रेनों की पार नहीं पड़ी। इस पर चाैथी क्रेन मंगाई गई, लेकिन शाम 6 बजे तक क्रेन नहीं पहुंची। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सिविल लाइन में हाइवे किनारे वाले क्वाटर्स से अधिकारियों के परिजनाें को सर्किट हाउस पहुंचाया। वहीं आस-पास के मकानों को खाली कराकर लाेगाें को सुरक्षित जगह भेजा गया।

राजमार्ग सेे ट्रैफिक डायवर्ट करने से शहर में भी दिनभर जाम

प्रशासन ने हाइवे से ट्रैफिक डायवर्ट कराया ताे दाैसा शहर में वाहनाें की कतार लग गई। इससे कई बार जाम लगा। यातायात की बिगड़ती स्थित को देख फिर सिकंदरा टाेल प्लाजा और राजा धाैंक टाेल प्लाजा पर ही वाहनाें को राेक दिया गया। इससे सिकंदरा टाेल से महवा तक और राधा धाेंक प्लाजा से जयपुर मीणा पाड़ली तक जाम लग गया। जयपुर से आई रेस्क्यू टीम द्वारा टैंकर से गैस का रिसाव राेकने के बाद दाेपहर 2:15 बजे से वन-वे चालू किया गया। इससे कई घंटे तक वाहन रेंगते हुए गुजरे।

सिकंदरा| दौसा में गैस से भरा टैंकर पलटने के बाद कस्बे में भी कई बार जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दिनभर वाहन रेंगते हुए निकले। दौसा में एलपीजी से भरा टैंकर पलटने की घटना के बाद यहां वाहनों को रोका गया, जिससे कई बार जाम की स्थिति बनी रही तथा इसके बाद वाहन रेंगते हुए निकले। वाहनों को डाइवर्ट भी करने से यात्रियों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को चौराहे पर मशक्कत करनी पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दौसा| हाइवे पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास पलटे टैंकर से गैस रिसाव को रोकती रेस्क्यू टीम व हाइवे से वाहनों को डायवर्ट करने से शहर मेें लगी वाहनों की कतारें।


टिप्पणियाँ