सुजानदेसर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद, चार चोर कंबल ओढ़े दिखे, देखें वीडियो

लॉयन न्यूज, बीकानेर। लगातार हो रही चोरी की वारदातें पुलिस की लिए सिरदर्द बन गई हैं। रविवार की रात को भी चोरों ने सुजानदेसर में एक साथ सात जगह ताले तोड़े और लाखों रुपए के नकदी-जेवरात चुराकर फरार हो गए। जिनके सीसीटीवी फुटैज सामने आए है। इन फुटैज में चार चोर दिखाई दे रहे है जिन्होंने सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी ओढ़ रखे है। ये फुटैज चोरों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करेंगे। बता दें कि रविवार की रात को चोरों ने सुजानदेसर में अपना धावा बोला था।

 

छह घरों और एक दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के नकदी-जेवरात चोरी कर ले गए। सुजानदेसर की सांखला गली में रहने वाले रामचन्द्र माली रात को नौ बजे घर पर ताला लगाकर परिजनों के साथ पुरानी गिन्नाणी स्थित ससुराल गए थे। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़े और 20 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया।

 

चोरों ने धनसुख माली की परचून की दुकान से 37 हजार रुपए, सिक्कों का डिब्बा, घी के पांच डिब्बे आदि चोरी कर लिए। इनके अलावा गंगाराम सांखला, घेवरचंद सांखला, हुकुमचंद कच्छावा, सुशील गहलोत के मकान और हनुमान मंदिर के भी ताले तोड़े थे, लेकिन चोरों को इन घरों और मंदिर में कुछ नहीं मिला। सुबह एक साथ सात जगह पर चोरी का पता चला तो लोगों में हड़कंप मच गया। इत्तला पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड बुलाकर छानबीन की गई। हालांकि अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।

Related Posts



टिप्पणियाँ