लॉयन न्यूज,बीकानेर। आधी रात को घर में घुसकर आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी मांगीलाल पुत्र जगदीश ने लीलानाथ,मामराज निवासी लूणकरणसर के खिलाफ लूणकरणसर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 16 जनवरी की रात 3 बजे की हैं। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 16 जनवरी की रात को आरोपी उसके घर में घुसे और करीब 1 लाख 70 हजार रूपए के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ