लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने अवैध जिप्सम पर बड़ी कार्रवाई की हैं। श्रीगंगानगर के घड़साना रोड़ पर यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को घड़साना रोड़ पर रूकवाकर तलाशी ली। जिसमें अवैध रूप से जिप्सम भरा हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक चालक से इस सम्बंध में पूछताछ की तो ट्रक चालक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस सम्बंध में खान एवं भू-विज्ञान के खनिज अभियंता ने मामला दर्ज करवाया हैं। रावला पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

टिप्पणियाँ