इस साल शहर में कैसी तरक्की होगी पहली बार वाटर कलर में देखें

शहर के प्रसिद्ध जलरंग कलाकार केजी कदम ने इस साल शहर में शुरू हाेने वाले प्रमुख प्राेजेक्ट काे पहली बार वाटर कलर (काल्पनिक) से उकेरा है। इन प्राेजेक्ट से शहर के विकास काे नई गति मिलेगी। शहरवासियाें के लिए ये प्रोजेक्ट किस तरह जिंदगी आसान करेंगे, पढ़िए...

साइकिल ट्रैक...स्मृति वन में बने साइकिल ट्रैक की लागत करीब 80 लाख रुपए है। ट्रैक पर एक साथ चार साइकिल चल सकेंगी। इस ट्रैक काे इसी महीने शहर की जनता के लिए खाेलने की संभावना है।

अजमेर ओवरब्रिज...तीन मीटर चाैड़ा करने का प्रस्ताव यूआईटी ने यूडीएच काे भेजा है। राज्य बजट में इसकी घाेषणा के बाद काम शुरू हाेने की संभावना है। यह शहर को इस साल की सबसे बड़ी साैगात हाेगी।

इलेक्ट्रिक ट्रेन...अजमेर से उदयपुर तक ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन हाे चुका है। दाे बार मालगाड़ी की ट्रायल हाे चुकी है। जल्दी ही यात्री गाड़ी चलन की संभावना है। गति तेज होने से समय की बचत होगी।

जोधड़ास ओवरब्रिज...अधूरे इनर रिंग राेड प्राेजेक्ट काे पूरा करने के लिए यही बड़ी बाधा थी। 50 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के साथ काम शुरू हाे चुका है। 14 नवंबर तक काम पूरा हाे जाएगा।

कोठारी नदी पुलिया... 40 कराेड़ रुपए से ब्रिज का काम शुरू हाे गया है। कोठारी नदी की उत्तर दिशा में जहां ब्रिज खत्म हाेगा वहां से 100 फीट राेड सांगानेर के बाहर हाेते हुए मेडिकल काॅलेज तक बनेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
See how the city will progress this year for the first time in water color


टिप्पणियाँ