किस्ते भरने के बाद भी फाइनेंस कम्पनी कर रही है मानव अधिकारों का हनन,कल पीडि़ता चैयरमैन को सुनाएगी अपनी पीड़ा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। मानव अधिकारो के हनन के मुद्दे को लेकर लॉयन एक्सप्रेस एक बार फिर सामाजिक सरोकारो से जुड़ा मुद्दा उठा रहा हैं। अगर आपके साथ भी मानव अधिकारों का हनन हुआ है तो हमें बताएं।
ऐसा ही मामला सामने आया हैं पूगल थाने से जुडा हुआ हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया आनंदी देवी ने अपने मानवाधिकार के हनन का आरोप लगाया हैं। पीडि़ता ने बताया कि उनके स्वर्गीय पति ने एक गाड़ी ई.एस.एस.के.ऐ वाय फिनकोप लिमिटेड फाइनेंस कम्पनी से फाइनेंस करवायी थी। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति ने गाड़ी की सम्पूर्ण किस्ते मित्यु से पहले भर दी थी। जिसकी सम्पूर्ण रसीदे हमारे पास उपलब्ध हैं।

लेकिन इसके बाद भी फाइनेंस कम्पनी ने जब गाड़ी विक्रय करनी चाही तो एनओसी देने पहले तो टाल मटोल करते रहे और कुछ दिन बाद में एनओसी देने से मना कर दिया और कहा कि अभी तक आपकी गाड़ी की सम्पूर्ण किस्ते नहीं भरी गयी हैं। पीडि़ता ने बताया कि इस सम्बंध में फाइनेंस कम्पनी ने बताया कि अभी तक 412016 रूपए की किस्ते बकाया हैं लेकिन हमारे पास सम्पूर्ण भरवायी गयी किस्तों की रशीदे मौजूद हैं।

पीडि़ता ने इस सम्बंध में दिसम्बर 2020 में पूगल थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया जा चुका हैं लेकिन आज तक ना तो पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई की गयी है और ना ही फाइनेंस कम्पनी उनके पैसे देने के बाद भी एनओसी नहीं दी जा रही हैं। जिससे पीडि़ता के मानव अधिकारों का हनना हो रहा हैं। ऐसे में कल पीडि़ता अपने अधिवक्ता अनिल सोनी के साथ मानवाधिकार आयोग के चैयरमैन के समक्ष अपनी पीड़ा बया करने जाएगी।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ