ट्रैफि़क पुलिस और रोट्रेक्ट क्लब ने वाहनों पर लगाएं रिफलेक्टर,दिया जागरूकता का संदेश

 

लॉयन न्यूज,बीकानेर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रोटे्रक्ट क्लब और ट्रेफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जा रहे हैं। इस सम्बंध में रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा ने बताया की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं मरुभूमि में कोहरे का प्रकोप के मद्देनजर ट्रैफि़क पुलिस बीकानेर की अगुवाई में रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के सदस्यों द्वारा रिफलेक्टर लगाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज उप अधीक्षक, ट्रैफि़क पुलिस बीकानेर दीपचंद के निर्देशन में नेशनल हाइवे 11 पर जयपुर रोड स्थित हल्दीराम प्याऊ के समीप ऊँट गाड़े, ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रोली, तिपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, टैक्सी एवं अन्य प्रकार के वाहनो पर रेडीयम रिफलेक्टर लगाएं गए हैं।

प्रकल्प संयोजक गौरव चौधरी ने बताया की क्लब सदस्यों द्वारा जि़ला उधयोग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में ट्रैफि़क इन्स्पेक्टर प्रदीप चारण बीकानेर को रिफलेक्टर सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर विनय हर्ष,आकाश बेगानी, गौरव अग्रवाल, निपुण राठी, प्रधूमन पुरोहित, नितेश स्वामी, नटवर जोशी,रोहित पचीसिया, प्रशांत पेड़ीवाल, कमल राठी सहित बीकानेर व्यापार उधयोग मंडल के सचिव एवं अन्य सदस्यों द्वारा लोगों को मास्क बाटे गए। उल्लेखनीय है कि रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर सामाजिक सरोकार के हर क्षेत्र में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।

Related Posts



टिप्पणियाँ