लॉयन न्यूज,बीकानेर। पंचायत समिति में घुसकर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्राथी ग्राम विकास अधिकारी भोमङ्क्षसह निवासी जोधपुर ने दिनेश कुमार निवासी मलकीसर बड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
घटना पंचायत समिति लूणकरणसर में 29 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे की हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी 29 जनवरी की सुबह पंचायत समिति आया। इस दौरान आरोपी और अधिकारी के बीच किसी बात पर तू-तू में-में होने लगी। आरोपी ने इस दोरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। आरोपी ने मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा डाली। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ