आंदोलन के बीच किसान उठाना चाहते है इस बीजेपी सांसद के होटल का खर्च,जाने क्या है माजरा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। करीब दो महीने का वक्त होने वाला है लेकिन सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत का असर नहीं दिखा है। इस विवाद का अब तक हल नहीं निकला है। इस बीच किसानों भारतीय जनता पार्टी की नेता और यूपी सांसद हेमा मालिनी को न्योता दिया है। दरअसल हेमा मालिनी के आंदोलनकारी किसानों को गुमराह कहने पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। किसानों ने कहा है कि अगर बीजेपी नेता को लगता है कि किसान कृषि कानूनों को समझ नहीं पा रहे हैं और उनका आंदोलन गलत है तो वो हमें इन कानूनों को समझा दें।

कंडी किसान संघर्ष कमेटी ने हेमा मालिनी को पंजाब आने का न्योता दिया है। कंडी किसान संघर्ष कमेटी ने कहा, हेमा मालिनी कहती हैं कि किसानों को नए कानूनों के फायदे नहीं मालूम हैं इसलिए वो प्रदर्शन कर रहे हैं। हो सकता है कि हेमा मालिनी सही हों। ऐसे में हम चाहते हैं कि वो पंजाब आकर किसानों से बात करें। किसान नेता ने कहा कि हम चाहते हैं हेमा मालिनी यहां आकर किसानों को नए कानूनों के फायदे समझाकर उन्हें अपने-अपने घर भेज दें।

5 स्टार होटल में रुकें मालिनी
किसान संगठन ने कहा कि हेमा मालिनी आकर आराम से फाइव स्टार होटल में रुकें और किसानों को समझाएं। एक हफ्ते उनके फाइव स्टार होटल में रुकने और आने-जाने का सारा खर्च किसान संघर्ष कमेटी उठाएगी।

हेमा मालिनी ने ये कहा था
हेमा मालिनी ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि आंदोलनकारी किसान जानते ही नहीं हैं कि कृषि कानून में क्या समस्या है और ना ही उनको यह पता है कि वो क्या चाहत हैं।उनसे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है और वो कर रहे हैं। वो इन कानूनों के फायदे जानते तो ऐसा ना करते।

Related Posts



टिप्पणियाँ