लॉयन न्यूज,बीकानेर। चोरी के मामले में पकड़े गए दो युवकों ने फिनाइल की गोलियां खाने की खबर सामने आयी हैं। घटना देर रात श्रीगंगानगर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर चोरी के मामले में पकड़े गए दो युवकों ने बाथरूम में पड़ी फिनाइल की गोलियां खा ली। जिससे दोनो युवकों की तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। हालांकि दोनो की हालात खतरे से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवक नशे के आदी हैं। जिसके कारण फिनाइल की गोलियां खायी।

टिप्पणियाँ