लॉयन न्यूज,बीकानेर। षडयंत्रपर्वूक धोखाधड़ी करके लोन उठाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी विजेन्द्र कुमार निवासी सर्वोदया बस्ती ने जावेद खान,सोनू सैनी,निखिल बरेजा,अमित डांग के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 25 जून 2020 की हैं। प्रार्थी ने न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने प्रार्थी के दस्तावेजों का गलत इस्तमाल करते हुए लोग उठा लिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने करीब 132665 रूपए का लोन उठा लिया। यह लोन प्रार्थी के दस्तावेजों का गलत उपयोग षडयंत्रपूर्वक किया गया हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ