स्वामी विवेकानंद की जंयती पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि,विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आव्हान,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और भारत की अमिट छाप छोडऩे वाले स्वामी विवेकानंद की जंयती पर आज सुबह से ही जगह-जगह पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज सुबह ही महापौर सुशीला कंवर ने सार्दुल सिंह सर्किल स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। इस दौरान महापौर ने कहा कि विवेकानंद जी ने अपना पूरा जीवन भारत देश और युवाओं को जागृत करने के लिए न्योछावर कर दिया । स्वामी जी के सिद्धांत थे कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो। हमें भी और सभी युवाओं को भी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर तब तक संघर्ष करते रहना चाहिए जब तक हमारा लक्ष्य हासिल ना हो। कार्यक्रम में पार्षद अनूप गहलोत, आयुक्त पंकज शर्मा, उपायुक्त अल्का बुरड़क, उद्यान अधीक्षक सुनील जावा,स्वच्छता निरीक्षक अमित तेजी एवं निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts



टिप्पणियाँ