गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय करणीसिंह स्टेडियम में तैयारियां जोरो पर हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियेां को लेकर स्टेडियम में अभ्यास कर रहें अभ्यार्थियों में जोश देखते ही बनता हैं। इस सम्बंध में योग गुरू दीपक शर्मा ने बातचीत करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। सैकड़ों की संख्या में योग,शारीरिक शिक्षक और मार्शल आर्ट से जुड़े विद्यार्थी लगातार कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि योग में केवल वहीं अभ्यास करवाए जा रहे है जिससे की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही अभ्यास कर रहे छात्र रिंग,पीटी और कई तरह के अभ्यास में अपनी रूचि दिखा रहे हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ