गाली-गलौच कर की लज्जा भंग,जान से मारने की दी धमकी,तोड़े सोने के आभूषण

लॉयन न्यूज,बीकानेर। खेत में घुसकर गाली गलौच करने और स्त्री लज्जा भंग करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी ने न्यायालय के आदेश से नोखा पुलिस थाने में गुल्लाराम,मघाराम,राजूराम,मोहनी,मघाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना प्रार्थी के खेत 22 नवम्बर शाम पांच बजे के करीब हैं। मुकदमा दर्ज करवाते हुए प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपियेां ने अनाधिकृत रूप से उसके खेत में प्रवेश किया और गाली-गलौच करने लगे। जब प्रार्थी ने मना किया तो आरोपियेां ने बेटी के साथ अभद्रता करते हुए स्त्री लज्जा भंग की और जान से मारने की धमकी। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी के कान से सोने के लुंग तोड़कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ