बच्ची को लेकर डिग्गी में कूदी विवाहिता,विवाहिता की मौत,बच्ची सुरक्षित

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विवाहिता अपनी बच्ची के साथ डिग्गी में कूदने की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर की हैं। जहां पर धनूर गावं में घर में बनी डिग्गी में एक विवाहिता अपनी बच्ची के साथ कूद गयी। काफी मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला गया। इस दोरान विवाहिता की मौत हो गयी है वहीं बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और एक दूसरे के सहयोग से इन दोनो को बाहर निकाला गया हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ