रानोली में दो ट्यूबवैल, एक खूखा दूसरे में पानी कम, मंडी से की समाधान की गुहार

ग्राम पंचायत रानोली मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में चाय पीने के पानी की समस्या के निराकरण के लिए शुक्रवार को सरपंच के नेतृत्व में वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री के निवास पर ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की।

रानोली सरपंच लखन देवी गुर्जर समुद्र सिंह गुर्जर वार्ड पंच नंद सिंह राजपूत विश्राम गुर्जर मुकेश कुमार सहित अनेकों लोगों ने महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनता जल योजना के तहत 2 ट्यूबवेल संचालित हो रहे थे जिसमें से एक ट्यूबवेल पूरी तरह सूख जाने वह दूसरे ट्यूबवेल में पानी कम होने से पीने के पानी की समस्या गहरा गई है पानी की समस्या के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत की बैठकों में अनेकों बार प्रस्ताव लेकर उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी व कलेक्टर को भिजवाए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते पंचायत क्षेत्र में चहुऔर पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है।

आधे से अधिक हेडपंप हुए नकारा कुएँ सूखे । सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री को सोपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित ढाणियों में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण ग्राम पंचायत व जलदाय विभाग द्वारा लगाए गए आधे से अधिक हैडपंप नकारा हो चुके हैं तथा पारंपरिक कुएं सूख जाने के कारण कस्बे में पीने के पानी की समस्या गहराई हुई है मजबूरन ग्रामीणों को 400 रुपये टैंकरों के छुपाकर पीने के पानी की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरोली को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत कराए जाने के मांग की। सरपंच के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरोली को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत कराए जाने की मांग की ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन में बताया कि मोरोली से 7 किलोमीटर दूर रानोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर माध्यमिक विद्यालय है जहां बच्चों को आने जाने के लिए कोई साधन नहीं है जिसके चलते बालिकाएं साधनों के अभाव में अनहोनी घटना होने की आशंका के चलते उच्च शिक्षा के सपने छोड़ कर पढ़ाई छोड़ रही है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पानी की समस्या के निराकरण के साथ-साथ माध्यमिक स्कूल क्रमोन्नत कराए जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two tubewells in Ranoli, one drained, the other less water, soliciting solutions from the market


टिप्पणियाँ