लव जिहाद का आरोप लगाने वालों पर सामाजिक कार्यकर्ता ने करवाया मुकदमा,दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने का आरोप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों कोलायत तहसील में लव जिहाद मामले को लेकर उपजे विवााद के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी अकबर अली निवासी अम्बेड़कर कॉलोनी ने सत्यनारायण और हरिराम पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी सत्यनारायण की बेटी मनीषा ने मुख्तयार के साथ अपनी ईच्छा से शादी की। जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि लड़की के पिता और दादा समाज में शत्रुता बढ़ाने के लिए दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी इस शादी को लव जिहाद का रूप देकर दो समुदायों में शत्रुता पैदा करना चाहते हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ