लॉयन न्यूज,बीकानेर। हथकड़ शराब में जहर मिलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में कानाराम पुत्र मालाराम निवासी पुंदलसर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में प्रभुसिंह निवासी पुंदलसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 26 जनवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे के करीब पुंदलसर की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके भाई को हथकड़ शराब के साथ जहर पीलाकर मारने की कोशिश की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके भाई के साथ शराब में जहर का सेवन करवा दिया और फिर जाति को निशाना बनाते हुए भद्दी गालियां निकाली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ