सभापति के कमरे में तैनात होमगार्ड के साथ पार्षदों ने की मारपीट,दो पार्षदों पर मुकदमा दर्ज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। सभापति के कमरे के बाहर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में होमगार्ड ने चुरू के कोतवाली थाने में दो पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 11 जनवरी की हैं।

इस सम्बंध में प्रार्थी लालचंद पुत्र सीताराम शर्मा ने वार्ड 13 के पार्षद तौफिक खान व वार्ड 15 के पार्षद शाहरूख खान के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह नगर परिषद में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। 11 जनवरी को वह सभापति के कमरे के आगे ड्यूटी कर रहा था।

दोपहर करीब 1.50 बजे कुछ लोग सभापति के कमरे में गए और सभापति के साथ बोलचाल करने लगे। शोर सुनकर वह सभापति के कमरे में गया और उनको समझाइश कर बाहर जाने का कहा। इस दौरान वार्ड 13 के पार्षद तौफिक खान व वार्ड 15 के पार्षद शाहरूख खान ने सभापति के कमरे व कमरे के बाहर उसके साथ मारपीट की, उसकी वर्दी फाड़ दी और राजकार्य में बाधा डाली। कमरे के बाहर उपस्थित लोगों ने उसे छुड़वाया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ