राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संभागीय आयुक्त ने मतदान करने की दिलाई शपथ

लॉयन न्यूज,बीकानेर। संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा ने सोमवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। संभागीय आयुक्त ने इस अवसर पर अधिकारियों और कार्मिकों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चैधरी तथा संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी ) इन्दीवर दुबे उपस्थित थे।

मतदाता शपथ ली गई
11वें राष्ट्रऊीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी परिसर में सोमवार को अकादमी सचिव शरद केवलिया ने सभी कार्मिकों को मतदाता शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना होने के कारण इस दिवस को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कनिष्ठ लेखाकार अनुराधा स्वामी, सूचना सहायक केशव जोशी, गुलाब सिंह, कानसिंह, मनोज मोदी आदि उपस्थित थे। मतदाता शपथ के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा मापदंडों की पालना की गई।

Related Posts



टिप्पणियाँ