पीलीबंगा पुलिस ने तीन युवक व एक युवती को नशीली दवाओं सहित किया गिरफ्तार, केस दर्ज

पीलीबंगा पुलिस ने जिलेभर में चलाए जा रहे ऑप्रेशन प्रहार व ऑप्रेशन संजीवनी के तहत तीन अलग अलग स्थानों से तीन युवकों व एक युवती को भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी दिनेश सारण के नेतृत्व में कांस्टेबल लक्ष्मणराम, अमनदीप व प्रदीप ने दौलतांवाली की रोही से बूटा सिंह उर्फ बूटाराम पुत्र बाबू सिंह निवासी चक 1 आरपीएम रोही रतनपुरा, तहसील नोहर व राजेश कुमार पुत्र मांगेराम निवासी चक 17 केएनएम रोही खिनानियां, तहसील नोहर को एक वैगन आर कार में 720 कैप्सूल पारवोरिनस्पॉस सहित, सबइंस्पेक्टर रामप्रकाश के नेतृत्व में कांस्टेबल रमेश कुमार, सुमेद खान व पवन ने कालीबंगा रोही से देवेंद्र सिंह उर्फ सीसा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी वार्ड 9 कालीबंगा को 170 कैप्सूल पारवोनस्पॉस व क्लोविडोल -100 एसआर की 400 गोलियों सहित व सबइंस्पेक्टर संध्या के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल श्रीभगवान, कालूराम व महिला कांस्टेबल केलम ने जसविंद्र कौर उर्फ काटो पत्नी स्व. गुरप्रीत सिंह पुत्री मीतू दास निवासी वार्ड 5, पीलीबंगा को पारवोरिनस्पॉस के 190 कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच क्रमश: पल्लू व गोलूवाला थाना प्रभारी को सौंपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ