घर के आगे आकर निकाली विवाहिता को भद्दी गालियां और फेंके पत्थर

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को घर पर पहुंचकर भद्दी गालियां निकालने और पत्थर फेंकने का मामला सामने आया हंै। इस सम्बंध में प्रार्थी तोलाराम निवासी हाल तिलक नगर ने जीतू उर्फ जीतिया निवासी ओम मिष्ठान भंडार के पास व 2-3 अन्य लोगों के खिलाफ व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

घटना कल शाम करीब 4 बजे के आसपास की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि शाम करीब 4 बजे के आसपास उसके घर पर आया। इस दौरान आरोपियों ने आते ही घर के बाहर ही भद्दी गालियां निकालना शुरू कर दिया। आरेापियों ने प्रार्थी के घर पर पत्थर फेंके। जिससे प्रार्थी की पत्नी चोटिल हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ