बालोतरा शहर से आवासन मंडल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिबा फूले स्टेडियम से हाउसिंग बोर्ड तक पूरी सड़क में गड्ढे हो रखे हैं। वहीं कंकरीट बिखरी हुई है, ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान रेत के गुब्बार उड़ने से मार्ग से राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ज्ञात रहे कि आवासन मंडल में करीब 500 से अधिक परिवार निवास रहते हैं, जिनमें अधिकांश लोग बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज करते हैं।
जिनका प्रतिदिन आवासन मंडल व बालोतरा के बीच आना-जाना रहता है। जसोल फांटा से आगे ज्योतिबा फूले स्टेडियम से लेकर हाउसिंग बोर्ड फांटा तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में है। ऐसे में आवागमन के दौरान लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं जालोर, सिणधरी, सांचौर, गुजरात सहित आस-पास के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले इस राजमार्ग से निजी बसें, ट्रांसपोर्ट वाहन, चार-दुपहिया वाहन व राहगीर आवाजाही करते हैं, यानि प्रतिदिन हजारों लोगों की इस मार्ग से आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाेगाें ने स्थानीय विधायक से लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद व उपखंड प्रशासन तक तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवा दिया, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
सड़क पर इतने गड्ढे़ की रोजाना दुपहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल, मरम्मत नहीं
^आवासन में रहने वाले युवा सहित अधिकांश लोग बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र, बैंक सहित अन्य कामकाज को लेकर प्रतिदिन बालोतरा से अपडाउन करते हैं। जसोल फांटा से लेकर हाउसिंग बोर्ड तक मुख्य मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। जगह-जगह गड्ढे व कंकरीट बिखरी होने से वाहनाें को नुकसान होने के साथ ही चालक के साथ दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। हजारों राहगीरों व वाहन चालकों के हित को देखते हुए मार्ग की तुरंत मरम्मत करवाई जाए।
- बलराजसिंह चौहान, रहवासी, आवासन मंडल बालोतरा
^कामकाज को लेकर प्रतिदिन बालोतरा से आना-जाना रहता है। सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो व्यवसायिक व मजदूरी को लेकर प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद आदि को कई बार अवगत करवाया, लेकिन मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।
- गंगासिंह सोढ़ा, रहवासी आवासन मंडल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ